भारत की भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार In Hindi


भारत की भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार -Bharat Ki Bhaugolik Sthiti aur Vistar In Hindi By Speed Yukti

भारत की भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार


1) भारत की भौगोलिक स्थिति 

भारत एक विशाल देश है जो विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियों में से एक है भारत ने तकनीकी, योग्यता व आर्थिक विकास में बहुमूल्य प्रगति की है।

भारत एक विशाल देश इसलिए है कि यह उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। इसका देशांतरीय विस्तार 68°7' पूर्व से 97°25' पूर्व देशांतर तक है और इसका अक्षांशीय विस्तार 8°4'उत्तर से 37°6'उत्तर अक्षांश तक है।

भारत का भू-भाग एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है। हिन्दमहासागर में किसी भी प्रकार के अन्य देश की तटीय स्थिति भारत जैसी नहीं है। भारत की इसी महत्वपूर्ण स्थिति के कारण इसका नाम हिन्दमहासागर रखा गया है। भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत का विश्व में क्षेत्रफल 2.4% है। भारत के उत्तर- पश्चिम तथा उत्तर-पूर्वी सीमा पर नवीनतम वलित पर्वत है।

भारत का विस्तार तथा आकार 

भारत एशिया महाद्वीप में स्थित होने के कारण यह एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है। भारत के भू-भाग का कुल क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है। भारत का उत्तर से दक्षिण में विस्तार 3,214 किलोमिटर तथा पूर्व से पश्चिम में 2,933 किलोमीटर है जो विश्व में सातवां बडा विस्तार है। इसका मुख्य भू-भाग दक्षिण-पुर्व में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाडी में स्थित है जबकि दक्षिण -पश्चिम में लक्षद्वीप द्वीप समूह है जो अरब सागर में है। भारत का सबसे ज्यादा उत्तरी-दक्षिण में विस्तार है जो कि 3,214 किलोमिटर है।

भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15,200 किलोमिटर है जिसमें 15 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश आते है जबकि इसकी समुद्री तटीय रेखा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप समूह के साथ 7516.6 किलोमिटर है जिसमें 9 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेश इस रेखा के अंतर्गत आते है या सम्मिलित है।

आकार = भारत का दक्षिणी भाग त्रिभुजाकार है जिसका आधार उत्तर में है और शीर्ष दक्षिण में है। मानक समय- भारत का मानक समय 82°30' पूर्वी देशांतर से माना गया है जो की ग्रीनविच या 0° देशांतर टाइम से (GMT) से 5 घंटे 30 मिनट का फर्क है अथवा आगे है ।


यह भी पढें:- सूर्योदय अरूणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है 

Post a Comment

Previous Post Next Post