भारत का देशान्तरीय विस्तार =
इसका देशांतरीय विस्तार 68°7' पूर्व से लेकर 97°25' पूर्व तक है। देशांतर को 0° देशांतर रेखा को माना जाता है इसके दाई और की रेखाएं पूर्वी देशांतर व बाई और की रेखाएं पश्चिमी देशांतर रेखाएं कहलाती है। देशांतर रेखाओं के आधार पर ही किसी स्थान का समय ज्ञात किया जा सकता है।
सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश की पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले उदय होने का कारण
भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7' पूर्व से लेकर 97°25' पूर्व तक है। इनका अंतर लगभग 30° का है अथवा 1°=4मिनट है और 30° = 30°×4=120° ( 2 घंटे ) का है। देशांतर का प्रभाव समय पर पडता है। पृथ्वी अपने अक्ष पर एक घुर्णन पूरा करने में 24 घंटे का समय लेती है। अतः 30° देशांतर को पार करने में कुल 120 मिनट (2 घंटे) का समय लगता है। हमारी पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की और घूमती है इसलिए अरूणाचल प्रदेश में जो की 97°25' पूर्व पर स्थित है जबकि गुजरात में जो की 68°7' पूर्व पर स्थित है, सूर्य दो घंटे बाद दिखाई देता है।
दोनों राज्यों में घडी एक ही समय क्यों दर्शाती है
दोनों राज्य में घड़ी एक ही समय इसलिए दर्शाती है क्योंकि पूर्वी देशांतर 82°30' को भारत की मानक याम्योत्तर रेखा माना गया है।
Post a Comment