(1) बास्तील का पतन कब हुआ?
उत्तर = 14 जुलाई 1789 में
(2) टाइद क्या है ?
उत्तर = टाइदर एक प्रकार का धार्मिक कर था। यह चर्च के द्वारा किसानों से वसूला जाता था।
(3) 1715 में फ्रांस की जनसंख्या कितनी थी?
उत्तर = 2.3 करोड़
(4) फ्रांस में 1789 मे जनसंख्या कितनी हो गई थी?
उत्तर = 2.8 करोड़
(5) फ्रांस में अधिक जनसंख्या बढ़ने पर उस पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर = फ्रांस में अधिक जनसंख्या बनढ़ने जनता की पावरोटी की कीमतें बहुत तेजी से बढोतरी हो गई, जो कि बहुसंख्यकों का मुख्य आहार था।
(6) 18 वीं सदी में फ्रांसीसी समाज कितने वर्गों में बांटा हुआ था?
उत्तर = 18 वीं सदी में फ्रांसीसी समाज तीन वर्गों में बांटा हुआ था-(1) प्रथम वर्ग ( पादरी वर्ग ) (2) द्वितीय वर्ग ( कूलीन वर्ग (3) तृतीय वर्ग ( जनसाधारण के लोग)
(7) फ्रांस की क्रांति कब हुई?
उत्तर = फ्रांस की क्रांति 14 जुलाई 1789 को हुई थी।
(8) सैकडों लोगों ने बास्तिल के किले को क्यों ध्वस्त किया?
उत्तर = बास्तिल के किले मे ढेरो सारे गोला बारूद मिलने की संभावना थी।
(9) फ्रांस में सैकडों लोगों का समूह बास्तील दुर्ग को तोडने के लिए किस दिशा में चल पडा?
उत्तर = फ्रांस में सैकडों लोगों का समूह बास्तील दुर्ग को तोडने के लिए पेरिस नगर के पूर्वी भाग की और चल पडा।
(10) बास्तील का किला किसका प्रतीक होने के कारण लोगों की घृणा का केंद्र था?
उत्तर = बास्तील का किला सम्राट की निरंकुश शक्तियों का प्रतीक होने के कारण लोगों की घृणा का केंद्र था।
(11) फ्रांस में बास्तील के किले के अवशेष किन लोगों को बेच दिए?
उत्तर = फ्रांस में बास्तील के किले के अवशेष उन लोगों को बेच दिए जो इस ध्वंस को बतौर स्मृति-चिह्न संजोना चाहते थे।
(12) फ्रांस का लुई16वां का राजगद्दी पर कब आसीन हुआ?
उत्तर = फ्रांस का लुई16वां का राजगद्दी पर सन् 1774 में आसीन हुआ।
(13) लुई16वां किस राजवंश का था?
उत्तर = लुई16वां बूर्बो राजवंश का था।
(14) फ्रांस में लोगों ने जनसेवा का गठन करने के लिए टाउन हाॅल के सामने कितने लोग एकत्र हुए?
उत्तर = फ्रांस में लोगों ने जनसेवा का गठन करने के लिए टाउन हाॅल के सामने 7000 मर्द और औरतें एकत्र हुए।
(15) लुई16वां के शासनकाल में फ्रांस ने अमेरिका को सहायता क्यों दी?
उत्तर = लुई16वां के शासनकाल में फ्रांस ने अमेरिका के 13 उपनिवेशो को साझा शत्रु ब्रिटेन से आजाद कराने के लिए सहायता दी।
(16) फ्रांस में किन एस्टेट्स को विशेषाधिकार प्राप्त थे?
उत्तर = प्रथम एस्टेट्स एव द्वितीय एस्टेट्स के लोगों को अपने विशेषाधिकार प्राप्त थे ।
(17) फ्रांस में अप्रत्यक्ष कर किस वस्तुओं पर लगाया जाता था?
उत्तर = फ्रांस में अप्रत्यक्ष कर नमक और तम्बाकू जैसी रोज काम आने वाली वस्तुओं पर लगाया जाता था।
(18) फ्रांस की मुद्रा ( लिव्रे ) कब समाप्त कर दिया गया था?
उत्तर = फ्रांस की मुद्रा ( लिव्रे ) 1794 को समाप्त कर दिया गया था।
(19) फ्रांस में लुई16वां ने नये करो के प्रस्ताव हेतु एस्टेट्स जेनरल की बैठक कब बुलाई?
उत्तर = फ्रांस में लुई16वां ने नये करो के प्रस्ताव हेतु एस्टेट्स जेनरल की बैठक 5 मई 1789 को बुलाई।
(20) एस्टेट्स जेनरल की बैठक में पहले और दूसरे एस्टेट्स के कितने प्रतिनिधि भेजे?
उत्तर = एस्टेट्स जेनरल की बैठक में पहले और दूसरे एस्टेट्स के 300-300 प्रतिनिधि भेजे।
(21) एस्टेट्स जेनरल की बैठक में तीसरे एस्टेट्स के कितने प्रतिनिधि भेजे गए?
उत्तर = एस्टेट्स जेनरल की बैठक में तीसरे एस्टेट्स के 600 प्रतिनिधि भेजे गए।
(22) फ्रांस में नेशनल असेम्बली के गठन के समय दो नेताओं के नाम क्या थे?
उत्तर = (1) मिराब्यो (2) आबे सिए
(23) 1791 के संविधान से निराश होकर महिलाओं ने क्या मांगे रखी?
उत्तर = 1791 के संविधान से निराश होकर महिलाओं ने मताधिकार, असेम्बली के लिए चुने जाने तथा राजनीतिक पदो की मांग रखी।
(24) फ्रांस की क्रांति के तीन महत्वपूर्ण विचार क्या है?
उत्तर = 1) कानूनी समानता का अधिकार, 2) जीवन का अधिकार, 3) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार।
(25) 'द स्पिरिट ऑफ द लाॅज' नामक पुस्तक किसने लिखी?
उत्तर = 'द स्पिरिट ऑफ द लाॅज' नामक पुस्तक माॅन्तेस्क्यू ने लिखी है।
(26) रूसो द्वारा लिखित पुस्तक का क्या नाम है?
उत्तर = रूसो द्वारा लिखित पुस्तक का नाम 'द सोशल काॅन्ट्रेक्ट' है।
(27) चर्च द्वारा वसूल किया जाने वाला कर कौन-सा है
उत्तर = चर्च द्वारा वसूल किया जाने वाला कर टाइद है।
(28) सीधे राज्य को अदा किया जाने वाला कर कौन-सा है?
उत्तर = सीधे राज्य को अदा किया जाने वाला कर टाइल है।
(29) फ्रांस के कौनसे काल को आतंक का युग कहा जाता था?
उत्तर = सन् 1793 से 1794 तक के काल को आतंक का युग कहा जाता था।
(30) एस्टेट जेनरल की बैठक में तीसरे एस्टेट के लोगों ने क्या मांगे रखी है?
उत्तर = 1) इस बार पूयी सभा द्वारा मतदान कराया जाए, 2) प्रत्येक सदस्य को एक मत देने का अधिकार हो।
(31) प्रथम एस्टेट मे कौन-सा वर्ग आता था?
उत्तर = प्रथम एस्टेट मे पादरी वर्ग आता था।
यह भी पढें:- फ्रांस में क्रांति की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई थी।
यह भी पढें:- 1789 की क्रांति से पहले फ्रांसीसी समाज किस प्रकार व्यवस्थित था
Post a Comment